‘Wings Over Ganges’ ने देखा वाराणसी ने अद्भुत एयर शो
आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” और मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने एक साथ देखा वायुसेना दिवस का भव्य एरियल डिस्प्ले
रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी वाराणसी।
वाराणसी, 23 अक्टूबर 2026। भारतीय वायुसेना दिवस के उपलक्ष्य में आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य Air Force Day Aerial Display 2026 – Wings Over Ganges का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा के आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाकर काशी की जनता को रोमांचित कर दिया।


इस ऐतिहासिक एयर शो में प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ एवं प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर एरियल डिस्प्ले का अवलोकन किया। दोनों मंत्रियों ने एक साथ बैठकर आकाश में फाइटर जेट्स की गर्जना और तिरंगे के रंगों के साथ अद्भुत फॉर्मेशन को देखा और वायुसेना के शौर्य को सलाम किया। इस अवसर पर मंत्री रवींद्र जायसवाल एवं डॉ. दयालु ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय वायुसेना हमारे देश की शान है। आज काशी की धरती पर वायुसेना के शौर्य और पराक्रम को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।


इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह द्वारा आमंत्रित किया गया था। आज मंत्री द्वय ने सुबह 11 बजे नमो घाट पर एयर शो देखा। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना का मुख्य एयर शो 24 और 25 अक्टूबर को पुनः आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के कई विशिष्ट जन शामिल होंगे। यह वाराणसी के लिए गौरव का क्षण है कि मुख्य आयोजन से पूर्व काशी में भी इस भव्य एरियल डिस्प्ले का आयोजन किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal