हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई

सोनभद्र के शाहगंज बाजार में बुधवार रात दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ मां को नम आंखों से विदाई दी।

आधा दर्जन से अधिक सजी गाड़ियों में प्रतिमाएं रखकर बाजार में भ्रमण कराया गया, इस दौरान प्रसाद भी बांटा गया। प्राचीन हनुमान मंदिर राजपुर रोड से संकट मोचन हनुमान मंदिर तिराहे तक हजारों लोग डीजे पर नाचते-गाते इकट्ठा हुए। यहां रंग-गुलाल लगाकर श्रद्धालु विसर्जन स्थल रवाना हुए। इससे पहले, दुर्गा पूजा पंडालों में पुजारियों को समिति पदाधिकारियों ने विदाई दी।

भक्तों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमाओं को वाहन पर रखकर तालाब में विसर्जित किया। अगले साल मां दुर्गा के फिर से आने की

कामना की गई। कमेटी के पदाधिकारियों में राजकुमार केशरी, मनोज केशरी, आलोक पटवा, बंटी मोदनवाल, माला चौबे, सुनील श्रीवास्तव, शनि गुप्ता, रोहित सिंह, विजय केशरी, छोटू पटेल, सुरेश सिंह, राजू केशरी, प्रकाश सिंह, कुनाल गुप्ता, सत्यनारायण केशरी, राहुल गुप्ता, सोनू गुप्ता और अरुण पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे। विसर्जन के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चक्रमण करती रही।

Translate »