अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ

सोनभद्र। विधानसभा राबर्ट्सगंज में अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन आयसर एजेंसी के बगल में सुबह

आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभिषेक चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अपना दल एस ने कहा कि विधानसभा राबर्ट्सगंज (401), जनपद सोनभद्र में जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का शुभारंभ जनसेवा, जनहित और आमजन को न्यायसंगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए, तो उसकी बात गंभीरता से सुनी जाए और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी और उचित विधिक परामर्श उपलब्ध कराने में यह केंद्र सहायक बनेगा। अपना दल (एस) सदैव सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जनसम्पर्क कार्यालय जनता और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा, जहाँ आमजन अपनी समस्याएँ रख सकेंगे और संबंधित विषयों पर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शोभनाथ गुप्ता ग्राम प्रधान करईल ने कहा कि “इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा जरूरतमंद लोगों को विधिक जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। जनसम्पर्क कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस कार्यालय की स्थापना से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं एवं कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक स्थानीय संपर्क केंद्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है, जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी एवं उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। जनसेवा, जनसमस्याओं का समाधान एवं न्यायसंगत मार्गदर्शन के संकल्प के साथ यह पहल विधानसभा राबर्ट्सगंज में जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक पांडेय कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच, जिला उपाध्यक्षगण विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, जिला महासचिव सुरेंद्र राजपूत, जिला सचिव पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मीडिया सचिव नीरज सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच अंशु तिवारी सहित कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Translate »