मां दुर्गा की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित

श्रृद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया शुरू, श्रद्धालुओं का लगा तांता

शाहगंज-सोनभद्र। बाजार में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी तिथि पर श्री बाल दुर्गा पूजा समिति, मां दुर्गा पूजा सेवा समिति, श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, श्री जय मां काली समिति सहित आधा दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के साथ अन्य देवी देवताओं की भव्य

प्रतिमाएं दुर्गा पूजा समितियों द्वारा स्थापित की गई। शनिवार को विधि – विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना शुरू होने से पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल दिन से ही शुरू हो गई। सप्तमी तिथि पर पूजा अर्चना के साथ ही पट (कपाट) खुल गए और रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजे पंडाल आकर्षक विद्युत रोशनी श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे है। शाम होते ही सभी दुर्गा पूजा पंडालों में जगमग रोशनी के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा के दर्शन पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सभी दुर्गा पूजा पंडालों में समितियों के पदाधिकारियों द्वारा पूजन-अर्चन करने आने वाले श्रद्धालुओं को संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Translate »