नवमी तिथि पर विशाल भण्डारा के साथ देवी जागरण का हुआ आयोजन

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। नवरात्रि के पावन पर्व पर मारकुंडी व्यापार मण्डल दुर्गा पुजा समिति के तत्वावधान में विशाल भण्डारा के साथ देवी जागरण कार्यक्रम किया गया। वहीं सलखन नव दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भी विशाल भण्डारा का आयोजन किया । भण्डारे का कार्यक्रम दोपहर के पश्चात देर रात तक चलता रहा वहीं

महिला, पुरुष, बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी श्रद्धालुओ ने दर्शन पुजन कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। उक्त अवसर पर मुख्य रुप से अशोक कुमार उर्फ गुड्डू, सुनील अग्रहरि उर्फ कल्लू, श्रवण कुमार पुर्व प्रधान, रवि कुमार सिंह,
भोला जायसवाल, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, पल्लव विश्वास, विजय कुमार, राजकुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Translate »