नवमी तिथि पर कन्या पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

शाहगंज-सोनभद्र। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर श्री बाल दुर्गा पूजा समिति राजपुर रोड पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। यह आयोजन सोमवार को किया गया।

समिति के पदाधिकारियों और महिलाओं ने देवी स्वरूप नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया। इसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ, जो दोपहर से देर शाम तक चलता रहा। मां दुर्गा पूजा समिति

मराची रोड पर भी दुर्गा पूजा पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया। इन भंडारों में महिला, पुरुष और बच्चों सहित सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मनोज केशरी, आलोक पटवा, बंटी मोदनवाल, रोहित सिंह, कृष्णा पटेल, आकाश बली, प्रकाश सिंह, अरुण पटेल, शनि गुप्ता, संतोष वर्मा, आलोक रंजन और सुशील सिंह, पिंन्टू गुप्ता, विशाल केशरी, सीताराम सेठ, अभिषेक सोनी, सत्यम पांडेय, शिवम मोदनवाल, शुभम, रिषभ, छोटू ,‌ लवकुश, रोहित गुप्ता जैसे लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।

Translate »