“स्वस्थ फेफड़े, बेहतर जीवन” का दिया जागरूकता मंत्र

रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी

वाराणसी। विश्व फेफड़ा दिवस (World Lung Day) के अवसर पर ब्रेथ ईजी के श्वास, टीबी एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. पाठक (ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल, अस्सी एवं रामनगर) के नेतृत्व में पेशेंट एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बढ़ती वायु प्रदूषण की समस्याओं,

धूम्रपान के दुष्प्रभावों और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. एस. के. पाठक ने बताया “आज के समय में बदलती जीवनशैली और लगातार बढ़ता प्रदूषण हमारे फेफड़ों की कार्यक्षमता को तेजी से कम कर रहा है। अस्थमा, सीओपीडी (COPD), ब्रोंकाइटिस और टीबी जैसी बीमारियां विकराल रूप लेती जा रही हैं। समय रहते इनकी पहचान और सही जीवनशैली अपनाकर फेफड़ों को सुरक्षित रखा जा सकता है।” डॉ पाठक ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग और सुबह की ताजी हवा में सावधानी बरतने पर जोर दिया। मरीजों को इनहेलर (Inhaler) के सही इस्तेमाल की विधि समझाई और यह बताया गया कि इनहेलर पूरी तरह सुरक्षित और बेहद असरदार हैं। डॉ पाठक ने बताया “तंबाकू और धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा कारण हैं I” इस अवसर पर 113 मरीजों और उनके परिजनों के लिए पल्मोनरी हेल्थ चेकअप और डाइट संबंधी परामर्श की निशुल्क व्यवस्था ब्रेथ ईजी द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पाठक ने मरीजों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें फेफड़ों को मजबूत बनाने वाले ब्रीदिंग एक्सरसाइज सिखाया I

Translate »