356 जवानों व परिजनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी
वाराणसी। 36वीं वाहिनी पी.ए.सी. कैंपस, रामनगर में ‘ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ के सौजन्य से डॉक्टर एस के पाठक (वरिष्ठ चेस्ट, एलर्जी, टी.बी., स्लीप एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट) के नेतृत्व में तथा पीएसी बटालियन के सेना नायक अनिल कुमार पाण्डेय के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श


शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 36 वीं वाहिनी के कुल 356 पीएसी जवानों एवं उनके परिजनों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य परामर्श लिया और विभिन्न जांचें कराईं। प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस शिविर में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की विस्तृत जांच की गई। शिविर में विशेष रूप से चेस्ट, टी.बी., एलर्जी, श्वास एवं फेफड़ा रोग, पेट रोग, जोड़ रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह (शुगर), स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा सर्जरी से संबंधित परामर्श प्रदान किए गए।
वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं:
शिविर में ब्रेथ ईजी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने डा. एस. के. पाठक (वरिष्ठ चेस्ट, एलर्जी, टी.बी., स्लीप एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट) के नेतृत्व में अपनी सेवाएं दीं, जिनमें प्रमुख रूप से डा. स्वप्निल पाठक (टी.बी., एलर्जी, श्वास, फेफड़ा रोग एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ), डा. साक्षी पाठक (जनरल फिजिशियन), डा. ए. के. गुप्ता (गैस्ट्रो एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डा. शिवांगी पाण्डेय (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डा. धीरेन्द्र सिंह (फिजिशियन) शामिल रहे I शिविर के दौरान सभी उपस्थित जवानों और परिजनों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ नी:शुल्क दवा भी प्रदान की गई। 36वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों ने जवानों की सेहत और कल्याण के प्रति इस पहल की सराहना की और ‘ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ की पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। ब्रेथ ईज़ी समय समय पर जवानों का निःशुल्क स्वास्थ चेकअप करता रहता है, यह जवानो का तीसरा स्वस्थ चेकअप था इसके पहले अक्टूबर 2024 में किया गया था I
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal