जिले में अर्नब तूफान की दस्तक, रुक-रुककर हों रही बारिश

सोनभद्र। जनपद में बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे तापमान भी गिरा है और ठंडक भी बढ़ी है। किसानों को अर्नब तूफान से फसलों पर असर पड़ने की चिंता है। जिससे आलू व सरसों की बुआई भी प्रभावित होने की आशंका किसानों द्वारा जताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खेतों में धान की फसल पककर

कटाई के लिए तैयार है। टमाटर, बैंगन, मिर्च और गोभी समेत सब्जियों की फसल भी खेतों में लगी है बेमौसम वर्षा व अर्नब तूफान से फसल खराब हो सकती है। किसान महेंद्र, लालबहादुर, अनील, भोला, प्रदीप, बृजेश और नंदू ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार है। खेत अभी सूख रहे थे। धान कटने के बाद रबी फसल की बुआई होनी थी जो अब बारिश होने से पन्द्रह दिन आगे बढ़ जाएगी। किसानों का कहना है कि धान की कटाई से पहले अर्नब तूफान की दस्तक से खरीफ फसल के साथ रबी की बुआई पर भी असर पड़ सकता है।

Translate »