ओम प्रकाश मिश्रा

मिर्जापुर।
तहसील चुनार के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोल्हनपुर 33/11के वी का बिधी बिधान पुर्वक पुजा पाठ कर के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने किया शिलान्यास। इस अवसर पर जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक डा धर्मवीर सिंह, मुख्य अभियंता, तथा बिद्युत विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। शिलान्यास के बाद मंत्री जी ने बताया कि 33/11के वी इस बिद्युत उपकेंद्र का निर्माण बिजनेस प्लान वर्ष 2019-20 के अंतर्गत सुकृति कराया गया है। निर्माण कार्य का कुल लागत रू0383.56 लाख का है। मंत्री जी ने बताया कि गोल्हनपुर के अलावा 25-30 गांव में बिद्युत आपुर्ति 33/11के वी उपकेंद्र पड़री से निर्गर 11 के वी गोल्हनपुर से कि जा रही है।11 के वी गोल्हनपुर फिटर से कुल नेटवर्क लगभग 60 किलोमीटर में है। जो पहाड़ों और खेतों से गुजरते हुए आता है। जिसकी वजह से इन गांवों में लो बोल्टेज कि समस्या बनी रहती है। जिसे फाल्ट की समस्या को दूर करने में काफी समय लग जाता है। 33 के वी लाइन का निर्माण 132/33 के वी बिद्युत उपकेंद्र कजरहट चुनार से घोषित 33/11 बिद्युत उपकेंद्र 33 के वी लाइन कि 10 किलोमीटर की लाइन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन क्षेत्र को बिद्युत आपुर्ति 33 के वी बिद्युत उपकेंद्र पड़री 11 के वी गोल्हनपुर से कि जा रही है। जिसकी लम्बाई 22 किलोमीटर है। जिससे इन क्षेत्र में लो बोल्टेज कि समस्या बनी रहती है। मंत्री जी ने कहा कि इस उपकेंद्र निर्माण से गोल्हपुर गांव के अलावा और अन्य गांव जैसे लहौरा,नुनौटी,तेन्दुआ कलां,बरगवा,कबखकला,कुबाखुर्द,तरंगा, गोबरदहा, अनंतपुर,मड़फा सहीत लगभग 32 गांवों में बिद्युत आपुर्ति में गुणवत्ता की आपूर्ति की जाएगी। मंत्री जी ने कहा कि आगामी 2022 तक इस क्षेत्र में बिद्युत, सिंचाई एवं सड़क कि समस्या को हमेशा के लिए समाप्त करते हुए सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। मंत्री जी ने कहा कि हर गांवों में नल से जल योजना के तहत हर घरो में पानी की आपूर्ति की समस्या का समाधान किया जायेगा। बिकास कि नई ऊंचाई छुयेगा यह क्षेत्र। इस अवसर पर जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। मंत्री जी का स्वागत मुख्य अभियंता एवं बिद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal