ओम प्रकाश मिश्रा

मिर्ज़ापुर।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य शैलेश सिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संग बुधवार को अपने आवास व विधानसभा कार्यालय ददरा पर सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47वे जन्म दिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर शैलेश सिंह पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताते हुए।उनके लंबी उम्र की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष शैलेश सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही सही मायने में विकास पुरुष है। प्रदेश के साथ ही जिले में विकास कार्य उनके कार्यकाल में तेजी हुआ।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश से लेकर गांव तक विकास कार्य किये गए। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी लोकतंत्र व विकास के सजग प्रहरी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों के बारे में हमे जन-जन तक जानकारी पहुंचानी होगी। इस अवसर पर विधानसभा महासचिव कमलेश पाठक, अंगद पांडेय, संतवीर मौर्य, गौतम उपाध्याय, ममतेश सिंह व अन्य सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal