चुनार पुल से गंगा में कूदी महिला, शव बरामद

ओम प्रकाश मिश्रा

मिर्जापुर।

जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल से मंगलवार की देर शाम महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुट गई। राहगीरों ने पुलिस को बताया कि शाम छह बजे मेड़िया घाट छोर की ओर से एक 30 वर्षीय महिला बालूघाट की ओर आ रही थी कि अचानक पक्का पुल के बीच रेलिंग पर चढ़ गई। आवागमन कर रहे लोग जब तक उसे बचाने के लिए करीब पहुचें। उसने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने पानी में तेज बहाव की बात कहते हुए महिला को कुछ दूर बह जाने की आशंका जताई। कुछ देर तक खोजबीन करने के बाद गोताखोरों ने मंगलवार देर शाम होने पर अंधेरे के कारण तलाश अभियान बंद कर दिया था। बुधवार सुबह से ही स्थानीय गोताखोरों ने फिर से तलाश जारी की और वह सफल रहे। बुधवार महिला का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। महिला की पहचान रीता देवी पुत्री बाबूलाल गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी चुनार क्षेत्र की बताई जाती है।

Translate »