गाँव में दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

ओम प्रकाश मिश्रा

-वन विभाग की टीम पानी मे छोड़ने के लिये सुबह ले गयी अपने साथ

मिर्ज़ापुर

मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत कुड़ी गांव में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कुड़ी गांव निवासी सुरेश मौर्य के भूसा घर में मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन पीआरबी 112, 1096 व राजगढ़ पुलिस चौकी को फोन से सूचित किया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र नाथ यादव तथा पीआरबी 112 के हेड कांस्टेबल राम सागर पटेल, कांस्टेबल शैलेश प्रजापति, पीआरबी चालक मंगला प्रसाद मौर्य ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को घर में बंद करा दिया गया। पुलिस द्वारा वन कर्मियों को सूचित कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग से कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था।

Translate »