तीन का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी….

नहाने के क्रम में घटी, घटना…..

गढ़वा/झारखण्ड:- जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत डुमरसोता गांव स्थित सोन नदी में सात युवकों की डूबने की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक नहाने गए थे। नहाने के क्रम में ही यह घटना घटी है। घटना शनिवार की सुबह तकरीबन 8 बजे की है। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे 21 वर्षीय अंकित मिश्रा, 27 वर्षीय नीरज मिश्रा, 24 वर्षीय अश्विनी कुमार दुबे का शव खोज कर लिया गया है। जबकि राजन दुबे, ब्रजेश सिंह, आलोक मिश्रा व पिंकू मिश्रा की खोज-बिन जारी है।

घटना की सूचना पाकर ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। क्षेत्र भर में कोहराम मच चुका है।

कुमार सावन की रिपोर्ट-झारखण्ड

Translate »