हमारे संस्थान को उचाईयों तक पहुचाने में सहकर्मी भाईयों का उत्कृष्ट सहयोग रहा-वी के झा

हिण्डाल्को खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा बगड़ू हिल स्थित घुमकुड़िया में दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह आयोजित

संजय द्विवेदी की खास रिपोर्ट

लोहरदगा।हिण्डाल्को खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा बगड़ू हिल स्थित घुमकुड़िया में आयोजित दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह  में संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को जिन्होंने संस्थान में अपनी सेवा के बहुमूल्य 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्हें दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित करते हुए अभिन्दन किया गया।कार्यक्रम का सफल आयोजन मानव संसाधन विभाग हिण्डाल्को खान प्रभाग लोहरदगा में पिछले 25 वर्षो से निरंतर उत्कृष्ट सेवा दे रहे 101 श्रमिकों एवं अधिकारी गणों को चांदी की प्लेट की स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।इतना ही नही दिनेश राम की असामयिक मृत्यु कोविड-19 के दौरान हो गयी थी उनकी पत्नी रीना देवी को शाल देकर सम्मानित करते हुये आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  हिण्डाल्को खान प्रभाग लोहरदगा के अध्यक्ष वी के झा एवं मानव संसाधन प्रमुख विनोदानंद ठाकुर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष खान  प्रतीक कुमार द्वारा श्रीयुत जी0डी0 बिडला एवं आदित्य  बिडला के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् आदित्य वंदना के उपरान्त अपने सम्बोधन में बतौर मुख्य अतिथि हिण्डाल्को खान प्रभाग लोहरदगा के अध्यक्ष वी के झा ने कहा कि हमारे सहकर्मी भाइयों ने दीर्घकाल तक अपनी कर्मठता,लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करते हुए संस्थान को प्रगति की नयी ऊँचाइयों पर पहुंचाया हैं हमारा संस्थान इन सहकर्मी भाईयों का सदैव कृतज्ञ है।
 
इसके पूर्व सहायक महा प्रबंधक मानव संसाधन सुधीर चौधरी ने आये हुये अतिथियों कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा श्रम संगठनों का स्वागत अभिनन्दन किया।तत पश्चात मुख्य अतिथि ने गुरदारी सेरेंगदाग लोहरदगा टोरी से कुल 101 श्रमिक व अधिकारी गण को  दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित करते हुए चांदी की प्लेट प्रदान की।इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख विनोदानंद ठाकुर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष खान  प्रतीक कुमार  श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि के रूप में सूखैर भगत ,राजवंश सिंह एवं रामचन्द गोप सहित गुरदारी सेरेंगदाग लोहरदगा टोरी से कुल 101 श्रमिक व अधिकारी गण मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल आयोजन में मानव संसाधन विभाग  के मनोज कुमार,अजीत सिंह,अभिनव ठाकुर,विष्णु चन्द्र पाल, प्रदुम्न कुमार एवं राकेश शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत मे सहायक प्रबंधक शिवम भाटिया ने धन्यबाद ज्ञापित किया।

Translate »