
प्रतिकरात्मक फ़ोटो
रांची। झारखंड में कोरेना वायरस का कहर जारी है।शुक्रवार 15 मई को 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें चार गढ़वा के, छह हजारीबाग, एक धनबाद और एक पूर्वी सिंहभूम का है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 215 हो गयी है।बताया गया कि गढ़वा में मिले चारों संक्रमित हाल ही में महाराष्ट्र से लौटे हैं।इन्हें सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। चार संक्रमितों में दो मेराल प्रखंड के बाना गांव के रहनेवाले हैं. जबकि, एक मझियांव प्रखंड और एक गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह गांव का रहनेवाला है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal