एक दशक बाद फिर से शुरू होगा कंबल कारखाना, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार

यहां बनने वाले कंबल का उपयोग सेना के जवान और अस्पतालों में किया जाएगा।

मिर्जापुर.।कभी मिर्ज़ापुर की पहचान रहा पथरहिया स्थित कंबल कारखाना एक बार फिर शुरू होने जा रहा है, पिछले एक दशक से बंद पड़े इस कंबल कारखाने के फिर से चालू होने की वजह से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। वही यहां बनने वाले कंबल का उपयोग सेना के जवान और अस्पतालों में किया जाएगा।

ग्रामोद्योग विभाग द्वारा अब शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब एक सप्ताह के अंदर इस कंबल कारखाने को चालू कर दिया जाएगा। शुरुआत में कारखाने में लगे पुराने उपकरणों की मरम्मत कर काम को शुरू किया जाएगा। इसके बाद जैसे जैसे यहां से कंबल का उत्पादन बढ़ेगा और कारखाने को उन्नत बनाया जाएगा। कारखाना शुरू होने के बाद दो सौ लोगों को तुरन्त लाभ मिलेगा। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यहां पर 4 सौ से 5 सौ लोगों को नियमित रोजगार मिलेगा।

इस कंबल कारखाने से शुरुआत में एक मशीन पर दिन भर में बीस कंबल का निर्माण किया जायेगा। कुल पांच मशीनों पर प्रतिदिन सौ कंबल का निर्माण किया जाएगा। ग्राम उद्योग अधिकारी जवाहर लाल के अनुसार इन कंबल को अस्पताल, सेना और आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए बनाया जाएगा ।पहले चरण का काम शुरू हो चुका है।बतादे की इस कंबल कारखाना तैयार कंबल की डिमांड पूर्वांचल समेत कई पूरे प्रदेश में होती है।

Translate »