एक बार फिर मोदी सरकार की जादुई आंकड़ा पार

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के 17 वी लोक सभा के 542 सीटों पर हुये चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी अकेले रुझान में जादुई आंकड़ा 272 पर एक बजे पार करते हुये सरकार बनाने की ओर पहुँच चुकी है।

मतगणना के 1 बजे तक के रुझानों

मतगणना के 1 बजे तक के रुझानों में पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। 284151 वोटों के साथ पीएम मोदी आगे हैं और सपा उम्मीदवार शालीनी यादव को 90065 वोट मिले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस से अजय राज और समाजवादी पार्टी से शालिनी यादव उम्मीदवार हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़ा था। लोसकभा चुनाव 2019 में वाराणसी में सातवें चरण में वोटिंग हुई है। इस बार यहां 53.58% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 58.31% वोटिंग हुई थी। उनके खिलाफ 25 से ज्यादा उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में थे।

2 राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक के रुझान में राजनाथ सिंह को 309523 वोट मिले और सपा उम्मीदवार 145408 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस आचार्य प्रमोद कृष्णम और समाजवादी पार्टी से कांग्रेस नेता की शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और एक्ट्रेस पूनम सिन्हा उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से ही चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में लखनऊ में पांचवें चरण में वोटिंग हुई है। इस बार यहां 53.30% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 53.02% वोटिंग हुई थी।

3. नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक के रुझान में नीतिन गडकरी को 116979 वोट मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले को 65631 वोट मिले हैं। मौजूदा सरकार में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के नाना पटोले उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से ही चुलाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में नागपुर में पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 54.74% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 57.08% वोटिंग हुई थी।

4. डीवी सदानंद गौड़ा आगे चल रहे हैं। उन्हें 1 बजे तक 563785 वोट मिले थे और कांग्रेस उम्मीवार को 279377 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्पलिमेंटेशन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा कर्नाटक की बेंगलुरु नार्थ लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के कृष्णा बिरगौड़ा उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डीवी सदानंद गौड़ा ने बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से ही चुलाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में बेंगलुरु उत्तर में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 54.66% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 56.50% वोटिंग हुई थी।

5. मेनका गांधी पीछे चल रही हैं। 1 बजे तक मेनका गांधी को 150810 वोट मिले थे और बसपा उम्मीदवार को 152146 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी यूपी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वर्तमान में उनके बेट और बीजेपी नेता वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। मेनका के मुकाबले में कांग्रेस के डॉ. संजय सिंह और बहुजन समाज पार्टी के चंद्र भद्र सिहं उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी मेनका गांधी ने यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से ही चुलाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में सुल्तानपुर में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 56.64% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 56.38% वोटिंग हुई थी।

6. रवि शंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक रविशंकर को 165515 और कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को 73807 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वर्तमान में कांग्रेस नेता और ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से सांसद हैं। शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। रविशंकर प्रसाद के मुकाबले में कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा उम्मीदवार हैं। रविशंकर प्रसाद राज्य सभा से बिहार से सांसद थे। लोकसभा चुनाव 2019 में पटना साहिब में सातवें चरण में 19 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 41.30% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 45.33% वोटिंग हुई थी।

7. नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रही हैं। तोमर को 1 बजे तक 126215 वोट मिले वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को रामनिवास रावत को 101959 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय स्टील, खनन, लेबर और रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एमपी की मोरेनी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वर्तमान में बीजेपी के अनूप मिश्रा इस सीट से सांसद हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के मुकाबले में कांग्रेस के रामनिवास रावत उम्मीदवार हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने 2014 में मध्य प्रदेश की ग्वालियर लोकसभा सीट से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में मोरेना में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 61.97% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 50.18% वोटिंग हुई थी।

8. राधा मोहन सिंह आगे चल रहे हैं। सुबह 1 बजे तक राधा मोहन सिंह को 117458 और आकाश कुमार सिंह को 51933 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राधा मोहन सिंह के मुकाबले में अन्य प्रत्याशी के आकाश कुमार सिंह हैं। राधा मोहन सिंह ने 2014 में बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद कुमार श्रीवास्तव को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी चंपारण में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 56.62% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 59.89% वोटिंग हुई थी।

9. स्मृति ईरानी : 1 बजे तक के रुझानों में स्मृति ईरानी आगे चल रही है। स्मृति ईरानी को 62524 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी को 59836 वोट मिले हैं। मौजूदा सरकार में केंद्रीय कपड़ा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मौजूदा समय में स्मृति राज्यसभा सांसद हैं। स्मृति ईरानी के मुकाबले में कांग्रेस के राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। स्मृति ईरानी ने 2014 में यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह ये चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चुनाव हार गई थीं। लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 52.05% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 52.38% वोटिंग हुई थी।

10. डॉ. हर्ष वर्धन आगे चल रहे हैं। हर्ष वर्धन सुबह 1 बजे तक 104344 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल को 63745 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीक मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन दिल्ली की चांदनीचौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल और आप के पंकज कुमार गुप्ता उम्मीदवार हैं। डॉ. हर्ष वर्धन ने 2014 में भी दिल्ली की चांदनीचौक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आप के आशुतोष को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में चांदनी चौक में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 62.68% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 67.84% वोटिंग हुई थी।

11. राव इंद्रजीत सिंह आगे चल रहे हैं। इंद्रजीत सिंह को 1 बजे तक 426744 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय सिंह को 202706 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस कैप्टन अजय सिंह उम्मीदवार हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने 2014 में भी हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने इनेलो के जाकिर हुसैन को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में गुरुग्राम में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 67.36% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 71.55% वोटिंग हुई थी।

12. श्रीपद येस्सो नायक आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक नायक को 113988 वोट मिले हैं और कांग्रेस उम्मीदवार को 81701 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नायक गोवा की नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के गिरीश्स राया कोडंकर उम्मीदवार हैं। नायक ने 2014 में भी गोवा की नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के रवि नायक को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में नॉर्थ गोवा में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 76.86% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 78.89% वोटिंग हुई थी।

13. डॉ. जितेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। जितेंद्र सिंह 559218 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमदत्त सिंह को 274021 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय पूर्वोत्तर राज्यों के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह उम्मीदवार हैं। डॉ. सिंह ने 2014 में भी जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में उधमपुर में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 70.20% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 69.91% वोटिंग हुई थी।

14. डॉ. महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। शर्मा को 125109 वोट मिले जबकि बसपा उम्मीदवार सतवीर को 67868 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय संस्कृति के राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के डॉ. अरविंद कुमार सिंह और बहुजन समाज पार्टी के सतवीर उम्मीदवार हैं। डॉ. शर्मा ने 2014 में भी यूपी की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र भाटी को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में गौतमबुद्ध नगर में पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 60.47% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 60.38% वोटिंग हुई थी।

15. मनोज सिन्हा पीछे चल रहे हैं। मौजूदा सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा और बहुजन समाज पार्टी के अफजल अंसारी उम्मीदवार हैं। मनोज सिन्हा ने 2014 में भी यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी की शिवकन्या कुशवाहा को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में गाजीपुर में सातवें चरण में 19 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 55.42% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 54.77% वोटिंग हुई थी।

16. संतोष कुमार गंगवार आगे चल रहे हैं। 12 बजे तक संतोष कुमार गंगवार 145640 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार 89871 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरन और समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार उम्मीदवार हैं। संतोष कुमार गंगवार ने 2014 में भी यूपी की बरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी की आयशा इस्लाम को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में बरेली में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 59.34% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 61.17% वोटिंग हुई थी।

17. गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। 12 बजे तक गिरिराज सिंह को 304369 वोट मिले वहीं सीपीआई उम्मीदवार 304369 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। बेगूसराय सीट से मौजूदा लोकसभा में भोला सिंह सांसद हैं। बेगूसराय सीट से उनके मुकाबले में सीपीआई के कन्हैया कुमार और आरजेडी के मोहम्मद तनवीर हसन उम्मीदवार हैं। गिरिराज सिंह ने 2014 में बिहार की नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आरजेडी के राज बल्लभ प्रसाद को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में बेगूसराय में चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 62.32%% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 60.60% वोटिंग हुई थी।

18. कर्नल राज्यवर्धन राठौर आगे चल रहे हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौर 472663 वोट मिले वहीं कांग्रेस की कष्णा पुनिया को 249891 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय युवा कल्याण और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस कृष्णा पूनिया उम्मीदवार हैं। कर्नल राठौर ने 2014 में भी राजस्था की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के सीपी जोशी को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में बरेली में पांचवें चरण में 6 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 65.00% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 59.65% वोटिंग हुई थी।

19. राजकुमार सिंह आगे चल रहे हैं। राजकुमार को 140719 वोट मिले। वहीं सीवीआई उम्मीदवार को 186724 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री राजकुमार सिंह बिहार की आरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी के मनोज यादव उम्मीदवार हैं। राजकुमार ने 2014 में भी बिहार की आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के श्रीभगवान सिंह को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में आरा में सातवें चरण में 19 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 51.61% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 48.75% वोटिंग हुई थी।

20. डॉ. विजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वीके सिंह को 256894 वोट मिले और सपा उम्मीदवार को 131884 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस की डॉली शर्मा और समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल उम्मीदवार हैं। वीके सिंह ने 2014 में भी यूपी की गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के राजबब्बर को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में गाजियाबाद में पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 55.76% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 56.94% वोटिंग हुई थी

Translate »