वाराणसी प्रगतिशील फल,सब्जी व्यवसाय समिति के द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

रिपोर्टर पुरूषोतम चर्तुवेदी

वाराणसी :- वाराणसी प्रगतिशील फल,सब्जी व्यवसाय समिति के द्वारा 5 अक्टूबर शनिवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी पहड़िया मे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शपथ ग्रहण कार्यक्रम दौरान
लगभग दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को संरक्षकगण तिलक राज कपूर,हीरालाल यादव ने शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण के दौरान संरक्षकगण के द्वारा बताया गया की नव नियुक्त संगठन के सभी सदस्यों के लिए नई संभावनाएं और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगें | इसका मुख्य उद्देश्य फल एवं सब्जी व्यापारियों और किसानों के अधिकारों की रक्षा करना और मंडी के विकास में सहयोग करना है।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे संरक्षक तिलक राज कपूर,हीरालाल यादव एवं अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनकर उपस्थित रहे।

शपथ लेने वाले पदाधिकारियों मे मुख्य रूप से अध्यक्ष- कृष्ण कुमार सोनकर, उपाध्यक्ष- हाजी मोहम्मद इकराम, दशरथ यादव, ब्रिजेश सोनकर,गोपाल सोनकर,विजय सिंह, महामंत्री -ताज मोहम्मद,मंत्री – संतोष सिंह,राजेश सोनकर, संगठन मंत्री -संतोष कुमार सोनकर,क़ानून मंत्री- गुलजार अहमद, सह क़ानून मंत्री- एडवोकेट राहुल सोनकर, मनोज सोनकर,कोषाध्यक्ष- भैयालाल सोनकर, सहकोषाध्यक्ष – इरफ़ान अहमद,आय व्यय निरीक्षक- दिनेश सोनकर, सूचना मंत्री- दिलीप सोनकर,सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री – बोदे लाल सोनकर, सह सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री -गोपाल सोनकर शामिल रहे।

Translate »