प्रदेश में हमारे हिस्सेदारी के बिना सरकार नहीं बनेगी

मीरजापुर।विन्ध्याचल शुक्रवार 13दिसम्बर दोपहर 12:00 बजे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव जी के मिर्जापुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तत्पश्चात संगठन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें आगामी 28 दिसंबर को मिर्जापुर में होने वाले पार्टी के मंडलीय सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।इसी क्रम में आपके जनपद में संगठन को मजबूत करने और निष्क्रिय लोगों को चिन्हित करने हम आए हैं। आज देश प्रदेश की हालत बहुत खराब है जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है।उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं, व्यापारी कंगाल हो गए हैं, बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ गई है।सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। प्रदेश में हत्या और बलात्कार की घटना कई गुना बढ़ी है। बहन बेटियों की अस्मिता आए दिन लूट रही है और उनका सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। अपराधियों को सरकार के मंत्रियों विधायकों का संरक्षण मिल रहा है। किसान मजदूर परेशान

Translate »