धारदार हथियार से महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार रात एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 46 साल की अमरावती कोल का शव महुअरिया जंगल में मिला।

अमरावती अपने पति मुन्ना कोल के साथ जंगल गई थीं। हत्या के बाद पति ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी ने शव को शाहगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अमरावती के तीन बेटियां और दो बेटे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Translate »