शाहगंज। थाना समाधान दिवस पर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वे अपनी आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। संघ ने 8 अक्टूबर से ऑनलाइन कामों का बहिष्कार शुरू किया था। 10 अक्टूबर को थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। लेखपालों ने बताया कि 17 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में काम ठप कर दिया जाएगा।


ऑनलाइन काम बंद होने से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी काम रुक गए हैं, जिससे तहसील स्तर पर व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। लेखपालों का कहना है कि उन्हें आम लोगों की परेशानी का एहसास है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। इसलिए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित शुक्ल, जिलामंत्री चंद्रशेखर, तहसील अध्यक्ष गोपेन्द्र पाण्डेय, मंत्री अनूप यादव, रवि, राहुल, आदित्य, अजय विक्रम, सुरेन्द्र, अनुराग, मिथिलेश, रविकांत, रंजीत, अर्पित, संजीव, शीला, लक्ष्मी, सोनालिका, अल्का सहित कई लेखपाल मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal