शाहगंज और तहसील क्षेत्र के लेखपाल संघ ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेखपालों ने 8 अक्टूबर से ऑनलाइन काम का बहिष्कार शुरू कर दिया है।


इसके बाद लेखपाल संघ ने 17 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में काम ठप करने का ऐलान किया है। इससे तहसील स्तर की व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। तहसील अस्तर पर आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पैमाइश सहित अन्य आनलाइन कार्य पर असर पड़ना शुरू हो गया है। लेखपालों ने गुरुवार को एक बैठक कर यह फैसला लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष अमित शुक्ल, तहसील अध्यक्ष गोपेन्द्र पाण्डेय, मंत्री अनूप यादव, राहुल, रवि, आदित्य, अजय विक्रम, सुरेंद्र गुप्ता, संदीप, रविकांत, रंजीत, अर्पित, अनुराग, शीला, लक्ष्मी, सोनालिका और अल्का लेखपाल मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal