मां काली जी की प्रतिमा स्थापित, भक्तों की उमड़ी भीड़

शाहगंज-सोनभद्र। स्थानीय बाजार में जय मां काली परिवार पूजा पंडाल राजपुर रोड पर स्थित शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजन शुरू हो गया है। जय मां काली समिति ने रविवार देर शाम प्रतिमा स्थापित की।

पुरोहित शिवजी मिश्रा और यजमान विकास सोनकर ने मां काली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की। इसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर आरती की और दर्शन-पूजन किया। पूरे कस्बे में ‘जय माता दी’ के नारे गूंज रहे हैं, जिससे

भक्तिमय माहौल बन गया है। सैकड़ों भक्तों ने देर शाम पहुंचकर मां के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद लिया। जय मां काली समिति के विमलेश सिंह, नंदलाल सोनी, संदीप केशरी, कुनाल गुप्ता, ज्योत प्रकाश, सुजल, सोनू, आदित्य, विजय, देव, वीरू, शुभम, मंगलम, विकास, जुगलेश और अंशु सहित अन्य भक्त पूजा पंडाल में उपस्थित रहे।

Translate »