शाहगंज। स्थानीय बाजार में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण की धीमी गति से स्थानीय लोग नाराज हैं। शुक्रवार रात एक निर्माणाधीन नाली में मवेशी गिरकर घायल हो गया, जिसे स्थानीय निवासियों ने बचाया।


श्री प्रकाश सिंह, सत्यप्रकाश केशरी, राजू और सुनील सहित अन्य लोगों ने बताया कि दो महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सड़क निर्माण कंपनी 800 मीटर नाली भी पूरी नहीं कर पाई है। इससे व्यवसाय पर असर पड़ रहा है और बच्चे व मवेशी अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने चिंता जताई कि शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली है। दुर्गा पूजा पंडालों में हजारों श्रद्धालु आते हैं, और खुली नालियां हादसों को न्योता दे रही हैं। बाजार के लोगों ने निर्माण कंपनी पर गुस्सा जाहिर करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराकर काम में तेजी लाने की मांग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal