शाहगंज-सोनभद्र में पितृ पक्ष पर पूर्वजों की याद में हरिशंकरी वृक्षारोपण हुआ। ब्राह्मणों को भोजन कराया गया, वट, पीपल, पाकड़ के पौधे लगाए गए।


यह पौधा गांव के तालाब, रामलीला मैदान व नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के पास स्व. भगवान धर द्विवेदी की स्मृति में लगा। वे श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य संरक्षक संस्थापक थे। हरिशंकरी वृक्ष को त्रिवेणी संगम वृक्ष कहते हैं, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास है।
इस मौके पर प्रधान पुजारी नारायण धर द्विवेदी, सौरव तिवारी, रोशन शुक्ला, सत्य धर द्विवेदी, प्रेरित धर द्विवेदी, जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाठक, अवधेश पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, विमलेश धर द्विवेदी, मनीष व अम्बिका सहित कई लोग मौजूद थे।
पितृ पक्ष में पूर्वज पृथ्वीलोक आते हैं। उनकी संतुष्टि व आशीर्वाद के लिए श्राद्ध जरूरी है। श्राद्ध दोपहर 11 से 1:30 बजे के बीच करें। तिथि ज्ञात न हो तो सर्व पितृ अमावस्या को श्राद्ध किया जा सकता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal