मोहन गुप्ता
गुरमा (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध स्थित बस कटवा मोड़ के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद (32) पुत्र भूपेंद्र और राजू (27) निवासी सिंदुरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से राबर्ट्सगंज की ओर से चोपन की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,


इसी दौरान हाईवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चोपन पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal