मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सोनभद्र जिला जेल का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण हुआ। शाम 4:15 बजे से 6 बजे तक चले इस निरीक्षण में जिले के कई विभागों के अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाएं देखीं।


जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अध्यक्षता में हुए इस निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, एसएसपी वागीश टांक, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, उद्योग उपायुक्त विनोद कुमार, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियर एसके सिंह, एई पीडब्ल्यूडी प्रीति पटेल, उद्यमी मित्र नितिन प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय और जिला सूचना अधिकारी विवेक साह मौजूद थे।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला बैरक, रसोईघर, अस्पताल और पुरुष बैरकों का जायजा लिया। बंदियों से बात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। जारी बयान के अनुसार, किसी भी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की।
अधिकारियों ने जेल की प्रशासनिक व्यवस्था और साफ-सफाई का भी जायजा लिया। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने निरीक्षण टीम को जेल की मौजूदा प्रशासनिक जरूरतों की जानकारी दी। निरीक्षण टीम ने जरूरी सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उप जेलर गरिमा कुमारी, उप जेलर किशन सिंह वल्दिया, प्रभारी उप जेलर अभिलेष कुमार तिवारी, वरिष्ठ सहायक परमानंद सिंह, कनिष्ठ सहायक दीपेंद्र सिंह और प्रभारी मुख्य हेड वार्डर सुभाष चंद्र पाण्डेय समेत अन्य जेलकर्मी मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal