तहसील में स्वागत व विदाई समारोह सम्पन्न

घोरावल तहसील में स्वागत व विदाई समारोह सम्पन्न

रमेश कुशवाहा

घोरावल-सोनभद्र। सोमवार को आपूर्ति विभाग, तहसील घोरावल में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तहसील में नवागत आपूर्ति निरीक्षक के रूप में प्रवीण कुमार सिंह एवं पूर्ति लिपिक के रूप में संजय शर्मा का कार्यभार ग्रहण करने पर कोटेदार संघ एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं बधाई दी गई। वहीं घोरावल से स्थानांतरित होकर म्योरपुर ब्लॉक गए आपूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी एवं आपूर्ति लिपिक पवन कुमार को विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की गई तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जनपद अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल विनोद यादव के अतिरिक्त संजय मौर्य, पवन मौर्य, सियाराम यादव, पन्नालाल, रामलाल विश्वकर्मा, संदीप कुमार, आनंद कुमार, पप्पू पाठक एवं तमाम ग्राम पंचायत के अन्नपूर्णा संचालक व अमित कुमार ब्लॉक इंजीनियर उपस्थित रहे।

Translate »