मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मारकुंडी के गुरमा मोड़, मीना बाजार, पनिका बस्ती, यादव बस्ती और दलित बस्ती में सफाई व्यवस्था चरमराने से ग्रामीण परेशान हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां कचरे से जाम हैं। गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।


ग्रामीणों का कहना है कि सफाई को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बरसात के दौरान जलनिकासी बाधित होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने कूड़ा हटाने, नालियों की सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal