शाहगंज-सोनभद्र। श्री बाल दुर्गा पूजा समिति ने नए पदाधिकारियों का चयन किया है। यह बैठक राजपुर रोड पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सीताराम सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों को चुना।
समिति में जयप्रकाश पांडेय को संरक्षक और सर्वेश श्रीवास्तव, मंजीत केशरी, विमलेश सिंह पटेल को सह संरक्षक बनाया गया है। प्रकाश सिंह पटेल, पिंटू केशरी, विनोद पटेल और संजय केशरी प्रबंधक चुने गए।
मनोज केशरी अध्यक्ष, सीताराम सेठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक सोनी उपाध्यक्ष और आलोक पटवा व बंटी मोदनवाल कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष रोहित सिंह पटेल, आयुश केशरी एवं महामंत्री संतोष वर्मा, आलोक रंजन सिंह, सुशील सिंह, रिंकू लाल, सौरभ सोनी, छोटू पटवा, जुगलेश, सुनील व व्यवस्थापक महेंद्र केशरी, पींटू गुप्ता, राजू , कृष्णा, जुगलेश , शुभम बनाए गए हैं। इस मौके पर आगामी शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal