अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षण एवं परिचर्चा का आयोजन

रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी वाराणसी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षण एवं परिचर्चा आयोजन मधूलिका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। योगाचार्य राम नरेश ने योग प्रशिक्षण दिया ।इस अवसर पर योग परिचर्चा का भी आयोजन किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास और विशिष्ट अतिथि पार्षद विजय द्विवेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.मधुलिका ने किया संचालन डॉक्टर सुनील मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर शिवम क्लब के सदस्य एवं समृद्धि कोचिंग क्लब के बच्चे शामिल थे । इस दौरान कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

Translate »