पुरुषोत्तम चर्तुवेदी
वाराणसी। 69वें राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता में मे देश भर के 1200 बालक-बालिका तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव/संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय विद्यालयीय

तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस मे 28 राज्य 8 केंद्र शासित प्रदेश और आठ इकाइयों के 1200 बालक-बालिका इस प्रतियोगिता में अपने तीरंदाजी का हुनर दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 21 नवम्बर तक चलेगी।उद्घाटन मौके पर ओलंपियन संजीव कुमार सिंह, विकास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर एके सिंह ओलंपियन सुमंगला, ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद सहित तीरंदाजी जगत के नामचीन तीरंदाज मौजूद थे। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र राणा और चीफ जूरी बलराम कृष्ण यादव की देख-रेख में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal