एडीएम ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

सुरभी चतुर्वेदी की रिपोर्ट

वाराणसी।एडीएम ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण मातहतो को दिये निर्देश।जक्खिनी धान क्रय केंद्र पर तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का दिया निर्देश वाराणसी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया की धान खरीद वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत बुधवार को अपर जिलाधिकारी (ना०आ०)/जिला खरीद अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी द्वारा धान कय केन्द्र साधन सहकारी समिति जक्खिनी व खाद्य विभाग के धान कय केन्द्र जयापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपकरण, अभिलेख, बोरा, धनराशि व अब तक की हुयी खरीद का निरीक्षण व सत्यापन किया गया। केन्द्र सा०स०स० जक्खिनी पर टोकन रजिस्टर व्यवस्थित नहीं पाया गया, मास्टर मीटर, 01 इलेक्ट्रोनिक कांटा, विनोइंग फैन भी उपलब्ध नहीं था। दोनों केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये गये कि केन्द्र पर मास्टर मीटर, 01 इलेक्ट्रोनिक कांटा, विनोइंग फैन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन रखे जाने वाले अभिलेख भी व्यवस्थित रखे जाये, पर्याप्त बोरा केन्द्र पर रखे। टोकन रजिस्टर व्यवस्थित करे। कृषकों को उनके धान विक्रय की सूचना उनके मो0न0 पर दी जाये। मजदूरों की उपस्थिति प्रतिदिन ली जाये, किसी भी दशा में कृषकों को कोई समस्या न हो।

Translate »