सत्यदेव पांडेय
चोपन। स्थानीय नगर के रेलवे रामलीला मैदान में मंगलवार को रामलीला का मंचन भगवान श्री राम के आरती से शुरू हुआ। जिसके मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी ने सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद लिया ततपश्चात रामलीला में ताड़का वध लीला का मंचन हुआ। वहीं रामलीला के व्यास जी ने बताया कि दंडक वन में भगवान श्रीराम और राक्षसी ताड़का के बीच युद्ध होता है। जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं। उसके पश्चात सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। जिसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के

साथ भगवान श्रीराम का भयंकर युद्ध होता है। इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है तथा सुबाहु मृत्यु को प्राप्त होता है। रामलीला के मंचन के दौरान ताड़का का वध देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और ताड़का के वध का दृश्य को देखकर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला का सफर संचालन मनोज चौबे ने किया । इस मौके पर अध्यक्ष सुनील सिंह,संजय वैश्वार,भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद,हीरालाल वर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी,सुरेश गर्ग,संजय जैन,श्यामाचरण गिरी,प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरी,सुशील पाण्डेय,अभिषेक दुबे, सुरेश जायसवाल, शुसील पाण्डेय, तीर्थराज शुक्ला,मनीष सिंह,मोमबहादुर, अनील जायसवाल,अमर शर्मा, विकास सिंह छोटकू,इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इसी तरह सोन तट के किनारे वैरियर पर हो रहे रामलीला में भी मंगलवार को ताड़का वध का मंचन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय सिंह,नरसिंह त्रिपाठी,प्रदीप अग्रवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, राजेश अग्रहरी,सुरेन्द्र पाण्डेय,सभासद सुशील साहनी,कामेश्वर विश्वकर्मा, विकाश चौबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal