जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए मतदान अवश्य करें और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका प्रदान करें

पुरुषोत्तम चतुर्वेदी की रिपोर्ट

चिकित्सकों को 07 मार्च, 2022 को मतदान करने हेतु मतदाता शपथ दिलाकर प्रेरित किया गया, साथ ही जिन्हें मतदाता पर्ची नहीं मिल पाई है उनको वोटर हेल्पलाइन एप या एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से मतदाता पर्ची प्राप्त करने हेतु जानकारी दी गयी

वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार गुरुवार को जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में नियमित रूप से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले चिकित्सकों को 07 मार्च, 2022 को मतदान करने हेतु मतदाता शपथ दिलाकर प्रेरित किया गया, साथ ही मतदाता पर्ची जिन को नहीं मिल पाई है उनको वोटर हेल्पलाइन एप या एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से मतदाता पर्ची प्राप्त करने हेतु जानकारी दी गई।
मतदाताओं की उम्र 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष हो रही है उनको फॉर्म 06 भर कर मतदान मतदाता बनने हेतु प्रेरित किया गया। सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने हेतु शपथ दिलाया गया।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि एक अच्छे लोकतंत्र के निर्माण में हर एक वोट का अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहता है। जिसका उद्देश्य इस बार के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। जिससे लोग चुनावी पर्व के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों में आकर मतदान करें। एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए मतदान अवश्य करें और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका प्रदान करें।

Translate »