सदस्यता अभियान-सर्वोपरि अभियान- अजीत रावत

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विधानसभा सुल्तानपुर बूथ संख्या 244-245-246 करोदिया के सोनकर बस्ती में जाकर आम जनमानस के बीच जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के दिए गए निर्देश के क्रम में अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजीत रावत द्वारा सुल्तानपुर नगर सोनकर बस्ती में क्षेत्रीय मंत्री सुमन राव कोरी जिला अध्यक्ष जियालाल त्यागी मंडल अध्यक्ष गोपाल साईं व बूथ अध्यक्ष के साथ 50 नए सदस्य बनाएं। एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान जोरों पर कर रहा है आज 15 पुराने व 50 नए सदस्य बनाए गए। इसमें मुख्य रूप से छतरी मंत्री सुमन राव कोरी, लीलाधर, जियालाल त्यागी मंडल अध्यक्ष गोपाल साईं भूत अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »