उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से धर्मराज विश्वकर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

जनसेवा व संगठन पर हुई चर्चा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, मिर्जापुर के जिला मीडिया प्रभारी धर्मराज विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर

संक्षिप्त चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने जनसेवा और संगठन के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संदेश देते हुए शुभकामनाएं दीं। धर्मराज विश्वकर्मा ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, स्नेह और समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें समाज और संगठन के प्रति अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्ग दर्शन में उत्तर प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Translate »