राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोनभद्र बना विजेता

प्रतियोगिता में मऊ रही उपविजेता


‌‌शाहगंज-सोनभद्र। 25 वां स्व चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्व चौधरी गोविंद सिंह महाविद्यालय खजुरी के प्रांगण में मंगलवार को टू ब्रदर्स सोनभद्र एवं एम एस क्रिकेट एकेडमी मऊ के बीच खेला गया। इस मैच के मुख्य

अतिथि विजय कुमार मिश्रा, सपा नेता जयप्रकाश पांडेय, डॉक्टर एच पी सिंह, डब्बू सिंह, डॉक्टर ललित सिंह, वरुण उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र पांडे, वैभव जालान ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं मैच समापन पर विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता के फाइनल

मुकाबले में सोनभद्र पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए जिसमें बल्लेबाज रोशन के 55 रन, सिद्धार्थ ने 41 रन, आकाश ने 13 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए मऊ टीम से नीरज व विक्रम ने दो-दो विकेट एवं लकी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किया। रनों के लक्ष्य का पिछा करते हुए जवाब में खेलने उतरी मऊ की टीम ने 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर रोमांचक मुकाबले में 152 रन ही बना सकी। नीरज ने 55 रन आदित्य ने 30 रन बनाए सोनभद टीम से शशांक ने चार विकेट, आकाश ने तीन विकेट हासिल किया। रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र की टीम ने इस फाइनल मैच को आठ रन से जीतकर प्रतियोगिता का विजेता बना। प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार खिलाड़ी नीरज को

मोटर साइकिल कमेटी द्वारा दिया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को डॉक्टर एचपी सिंह द्वारा नगद पुरस्कार एवं संजय चौबे द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक आकर्षक पुरस्कार भी दिया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक अंपायर की भूमिका में नौशाद खान एवं नारायन सोनी रहे। स्कोरिंग का कार्यभार कासिम हाशमी व कृष्ण ने व आंखों देखा हाल अमृत गुप्ता एवं रोहित चंद्रवंशी ने सुनाया। इस मौके पर कमेटी के माला चौबे, सुनील श्रीवास्तव, सुरेश सिंह पटेल, इरसान खान, सत्य प्रकाश केशरी, संतोष पटेल, प्रदीप पांडे, खुर्शीद, शाहरुख, अनिल, मुन्ना हाशमी, दीपक, प्रशांत, गोलू, अजीत, सिंटू, ऋषभ, मोहन यादव, कल्पनाथ चौबे सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।

Translate »