पीएम मोदी के 71वें जन्मदिवस पर मां गंगा को 71 मीटर लम्बी अर्पित की गयी चूनरी

पुरुषोत्तम चतुर्वेदी की रिपोर्ट



मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का हुआ दुग्धाभिषेक, मां गंगा से पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की


वाराणसी 17 सितम्बर :- काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर मां गंगा को 71 मीटर लम्बी चुनरी अर्पित की गयी। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांह 9 बजे दशाश्वमेध घाट पर वैदिक ब्राहम्णो के मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया एवं 71 मीटर लम्बी चूनरी मां गंगा को अर्पित की गयी। साथ ही सभी ने मां गंगा से पीएम मोदी के यशस्वी एवं दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से बात करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही नही वरन उनके संसदीय क्षेत्र के मतदाता भी अपने सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए काफी उत्साहित है। चुकि प्रधानमंत्री मोदी जी का लक्ष्य अंत्योदय के जरिए समाज के अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति का सर्वागीण विकास करना है, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार की 127 से अधिक योजनाएं चल रही है। पीएम मोदी द्वारा काशी एवं देश में किए जा रहे विकास कार्यो से सभी देशवासी खुश है और हर कोई अपने तरीके से उनका जन्मदिवस मना रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस 21 दिवसीय 'सेवा और समर्पण कार्यक्रम के दौरान विविध आयोजन होने है जिसमें रक्तदान, दिव्यांग क्रिकेट स्पर्धा, आयुर्वेद कैम्प, निशुल्क हृदय परीक्षण, स्वच्छता अभियान, नदी स्वच्छता अभियान, दिव्यांग जनो को कृत्रिम अंग वितरण एवं वैक्सीनेशन का कार्यक्रम होना तय हुआ है। मां गंगा को चुनरी अर्पित करने के पश्चात संगीत कलाकारों अंशुमान महाराज,क्षमा शंकर उपाध्याय,राम मिश्र,अंकित सिंह आदि द्वारा मोदी जी द्वारा किये गए विकास कार्यो की गीत के माध्यम से प्रस्तुति की गयीं इस कार्यक्रम के संयोजक पिछडा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा एवं सह संयोजक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव 'पार्षद व निर्मल उपाध्याय थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनुप जायसवाल, नरसिह दास, पूजा दीक्षित, गोकुल शर्मा, रौनी वर्मा, इ अशोक यादव, नीरज जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, राजेश शुक्ला,शैलेंद्र मिश्रा, अमन श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, शोभनाथ यादव सहित सैकडो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »