मुख्यमंत्री ने किया बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन*

पुरुषोत्तम चतुर्वेदी की रिपोर्ट

*- शुक्रवार की शाम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री*
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शुक्रवार की शाम करीब 4:45 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ रहने की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री गेट नम्बर 4 से होते हुए बद्रीनाथ प्रवेश द्वार होते हुए मंदिर पहुंचे। पंडित श्रीकांत मिश्र और पंडित श्री देव महाराज द्वारा उनका पूजन कराया गया। षोडशोपचार पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री श्री नीलकंठ तिवारी जी , नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन और मंत्री श्री अनिल राजभर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा ओएसडी श्री उमेश कुमार सिंह अपर मुख्य कार्यपालक श्री निखिलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

Translate »