पूर्वांचल विधुत वितरण निगम लिमटेड के सहायक अभियंता  विमलेश सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिये काशी कीर्ति सम्मान से नवाजा गया।

सोनभद्र । पूर्वांचल विधुत वितरण निगम लिमटेड के सहायक अभियंता विमलेश सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिये काशी कीर्ति सम्मान से नवाजा गया। हिंदी दैनिक परफेक्ट मिशन के 7 वी वर्षगांठ पे काशी गौरव सम्मान 2021 का आयोजन किया गया था। जिसमे परफेक्ट मिशन के संपादक मनीष दीक्षित और चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने अपने क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया। उसी क्रम मे सहायक अभियंता पूर्वांचल विधुत वितरण निगम लिमटेड विमलेश सिंह को को विद्युत विभाग मे किये गये उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिये काशी कीर्ति सम्मान से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। विमलेश सिंह ने कहा के प्रशस्ति पत्र मिलने से मुझे खुशी मिली है। इससे आगे भी निस्वार्थ भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Translate »