
*डोमराजा के घर भी जाकर परिवार से की मुलाकात*
पुरुषोत्तम चतुर्वेदी की रिपोर्ट
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकण्ठ तिवारी ने बुधवार को पद्मश्री से सम्मानित श्री काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो.रामयत्न शुक्ल से खोजवां स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मंत्री ने प्रो.शुक्ल को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र ओढ़ा कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर रामयत्न शुक्ल ने कहा कि हम आभारी हैं अपने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के प्रति कि उन्होंने हमें यह सम्मान प्रदान किया। राष्ट्र कल्याण हेतु वर्तमान में उनका योगदान सराहनीय है। इसके बाद मन्त्री दशाश्वमेध स्थित डोमराजा परिवार के घर पहुँचे। डोमराजा जगदीश चौधरी को मरणोपरांत पद्मश्री प्राप्त हुआ है। यहां पर मंत्री नीलकण्ठ तिवारी ने जगदीश चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। परिवार के सदस्य उनकी माता व पुत्र से मुलाकात करते हुए मंत्री ने उन्हें आस्वस्त किया की किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो निश्चित बताइएगा। यहाँ पर राज्यमन्त्री के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,उपाध्यक्ष डॉ. आलोक श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, पवन शुक्ला, सुरेश तुलस्यान, रमेश तिवारी आदि भाजपाजन उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal