रामगया घाट पर पलटी नाव,स्थानीय मछुआरों ने सभी को सकुशल बचाया

ओम प्रकाश मिश्रा

मिर्ज़ापुर।

थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत शिवपुर रामगया घाट पर कुल 18 पुरूष, महिला एवं बालिकाएं नाव में सवार होकर मटर की फली तोड़ने के लिए चील्ह क्षेत्र में जा रही थी कि अचानक नाव पलट गयी । नाव में सवार सभी को सकुशल बचा लिया गया है । नाव में सवार 1- सुदेवी पत्नी नान्हक उम्र करीब-50 वर्ष, 2- नेमा पत्नी दयाराम उम्र करीब-50 वर्ष, 3- जिऊती पत्नी रामा उम्र करीब-60 वर्ष, 4- शीला पत्नी पतालू उम्र करीब-45 वर्ष, 5- शनि पुत्र नान्हक उम्र करीब 19 वर्ष (नाव चालक) , 6-बल्लू पुत्र तोड़न उम्र करीब 20 वर्ष (नाव चालक), 7-पायल पुत्र संतोष उम्र करीब-15 वर्ष, 8-श्रेया पुत्री नन्दन उम्र करीब 14 वर्ष, 9- सुधा पुत्री श्यामलाल उम्र करीब-14 वर्ष, 10- खुशी पुत्री रामनन्दन उम्र करीब-12 वर्ष, 11- खुशबू पुत्री पतालू उम्र करीब-12 वर्ष,12-साधना पुत्री लक्ष्मी उम्र करीब-15 वर्ष,13-निशा पुत्री सम्पत उम्र करीब-14 वर्ष, 14- बेबी पुत्री चिगनू उम्र करीब-16 वर्ष, 15-ऊषा पुत्री महेन्द्र उम्र करीब-14 वर्ष, 16- संगीत पुत्री भाईलाल उम्र करीब-15 वर्ष,17- संतोषी पुत्री सप्तमी उम्र करीब-16 वर्ष, 18- रेखा पुत्री पप्पू उम्र करीब-14 वर्ष समस्त निवासीगण रामगयाघाट शिवपुर थाना विन्ध्याचल मीरजापुर थे जिनमें से 12 लोगो का सीएचसी विन्ध्याचल में प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है शेष लोगो को घर भेज दिया गया है । मौके पर जिलाधिकारी मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Translate »