आई एम ए बनारस शाखा के 20 20_21 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह संपन्न!

पुरषोत्तम चतुर्वेदी की रिपोर्ट

वाराणसी आई एम ए बनारस शाखा के सत्र 2020_21 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह आई एम ए बनारस के प्रांगण में सदस्य चिकित्सकों के समक्ष संपन्न हुआ! सर्वप्रथम आई एम ए बनारस शाखा की अध्यक्ष डॉ मनीषा सिंह सेंगर द्वारा आईएमए के सदस्य चिकित्सकों तथा आई एम ए प्रार्थना के बाद पद ग्रहण समारोह चुनाव अधिकारी डॉ अरविंद सिंह के द्वारा विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व के लिए शपथ दिलाई गई! आई एम में बनारस शाखा के इतिहास में सर्वप्रथम पहली बार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव प्रमाण पत्र चुनाव अधिकारी के द्वारा वितरित किया गया इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डॉ अरविंद सिंह ने अपने उद्बोधन में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आई एम ए बनारस शाखा के संविधान को संशोधित करने के लिए कहा! तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर कार्तिकेय सिंह ने अपने उद्बोधन में आई एम ए के सर्वागीण विकास के लिए काम करने पर जोर दिया इस अवसर पर नवनिर्वाचित मानद सचिव डॉक्टर राजेश्वर नारायण सिंह ने उपस्थित सदस्य किस शकों को भरोसा दिलाया कि सदस्यों को आए दिन आने वाली परेशानियों जिला प्रशासन से तालमेल एवं ब्लड बैंक के सुंदरीकरण पर जोर दिया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ मनीषा सिंह नए सत्र 2020_ 21 के कोविड-19 के विषम परिस्थितियों में संपन्न होने वाले चुनाव को पारदर्शिता एवं पूर्ण रूप से कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराते हुए व्यवस्थित तरीके से चुनाव के समस्त प्रतिक्रिया को पूरी करने के लिए चुनाव अधिकारी डॉ अरविंद सिंह को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी उनसे मार्गदर्शन की अपेक्षा की! आई एम ए बनारस शाखा के 2020 21 के चुनाव में कार्यालय पदाधिकारी (अध्यक्ष’उपाध्यक्ष’मानद सचिव संयुक्त सचिव वित्त सचिव सामाजिक सचिव वैज्ञानिक सचिव जनसंपर्क सचिव पुस्तकालय सचिव) 21 शाखा कार्यकारिणी तथा 36 प्रदेश कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया! उपरोक्त समस्त कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय राय द्वारा किया गया! इस अवसर और पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ओपी तिवारी डॉ अनिल ओहरी डॉक्टर एनपी सिंह डॉक्टर कुसुम चंद्रा डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे!

Translate »