नाबालिक से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

ओम प्रकाश मिश्रा

मिर्ज़ापुर। थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिक से छेड़खानी का आरोपी वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 04.10.2020 को थाना लालगंज क्षेत्र निवासी वादी द्वारा थाना लालगंज पर सूचना दी गयी की दिनांक 02.10.2020 की रात्रि उसकी पुत्री उम्र-16 वर्ष के साथ नामजद अभियुक्त द्वारा छेड़खानी की गयी, इस सूचना पर थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था,उक्त अभियोग की विवेचना व वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी में बड़ी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त विजय पासी पुत्र रामलाल पासी निवासी मड़ियार थाना लालगंज मीरजापुर को उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह थाना लालगंज मयहमराह का0 राजकुमार चौहान द्वारा ग्राम मझियार तिराहा के पास से आज दिनांक 06.10.2020 को समय लगभग 10.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Translate »