ओम प्रकाश मिश्रा

मिर्ज़ापुर।
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05.10.2020 को थाना मड़िहान क्षेत्र निवासिनी वादिनी द्वारा थाना मड़िहान पर सूचना दी गयी की समय करीब 15.30 बजे उसकी पुत्री उम्र-12 वर्ष शौच करने गयी थी, इस दौरान एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया, इस सूचना पर थाना मड़िहान पर अभियोग पंजीकृत किया गया था,उक्त अभियोग की विवेचना व वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी में त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त विजेन्द्र उर्फ लक्कड कोल पुत्र स्व0 कल्लू निवासी भवानीपुर पहड़ी थाना मड़िहान मीरजापुर को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना मड़िहान मयहमराह उ0नि0 संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी राजगढ़, का0 हिमाशु मिश्रा, का0 प्रचंड यादव, का0 राजकुमार सिंह द्वारा ग्राम ददरा रेलवे क्रासिंग के पास से आज दिनांक 06.10.2020 को समय लगभग 10.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal