चोरी के 06 अदद मोनो ब्लाक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ओम प्रकाश मिश्रा

मिर्ज़ापुर।

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा चोरी के 06 अदद मोनो ब्लाक के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, दिनांक 03.10.2020 को थाना मड़िहान पर वादी प्रमोद कुमार सिंह पुत्र अनिरुद्ध कुमार सिंह निवासी पतेरी थाना मड़िहान मीरजापुर द्वारा अपने गांव बेलन बगहर पतेरी नहर के किनारे लगे समरसेबुल मोनो ब्लाक सहित अन्य 05 व्यक्तियों के आस पास लगे मोनो ब्लाक चोरी कर लिये जाने के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था, उक्त अभियोग की विवेचना व बरामदगी एवं गिऱफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 उदय नराययण मौर्या चौकी प्रभारी धौरहा थाना मड़िहान मय हमराह द्वारा जरिये मुखबीर सूचना के आधार पर आज दिनांक 05.10.2020 को ग्राम इमिलिया चौरासी नहर पुलिया के पास से समय 10.25 बजे अभियुक्त 1- प्रदीप बिन्द पुत्र मंशा राम बिन्द निवासी इमिलिया चौरासी थाना मड़िहान मीरजापुर 2- विशाल कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार कोल निवासी इमिलिया चौरासी थाना मड़िहान मीरजापुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 06 अदद मोनो ब्लाक बरामद कर जेल भेजा गया।
विवरण बरामदगी
1.विभिन्न कंपनियों के 06 अदद मोनो ब्लाक समरससेबुल
गिरफ्तारी का स्थान व समय
इमिलिया चौरासी नहर पुलिया, दिनांक 05.10.2020 समय 10.25 बजे
गिरफ्तार अभियुक्त
1- प्रदीप बिन्द पुत्र मंशा राम बिन्द निवासी इमिलिया चौरासी थाना मड़िहान मीरजापुर
2- विशाल कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार कोल निवासी इमिलिया चौरासी थाना मड़िहान मीरजापुर
गिरफ्तारी करनें वाली टीम

  1. उ0नि0 उदय नराययण मौर्या चौकी प्रभारी धौरहा थाना मड़िहान मीरजापुर।
  2. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी राजगढ़ थाना मड़िहान मीरजापुर।
  3. का0 विनय यादव थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर।
  4. का0 यशवन्त यादव थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर।
  5. का0 सतीश चौधरी चौकी राजगढ़ थाना मड़िहान मीरजापुर।
Translate »