ओम प्रकाश मिश्रा

मिर्ज़ापुर।
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोपी वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, थाना अहरौरा पर दिनांक 03.10.2020 को थाना अहरौरा क्षेत्र निवासी वादिनी द्वारा स्वयं के साथ घऱ में घुसकर छेड़खानी के संबंध में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था,उक्त अभियोग के वाछिंत अभियुक्त की गिऱफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी अहरौरा नगर थाना अहरौरा मयहमराह का0 विमलेश कुमार सिंह द्वारा वाछिंत अभियुक्त विनोद मौर्या पुत्र जोखन राम मौर्या निवासी अहरौरा डीह थाना अहरौरा मीरजापुर को आज दिनांक 05.10.2020 को समय 13.00 बजे चुनार चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal