दीनों के दयाल थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

उपाध्याय जी की 104वीं जयंती पर अंत्योदय के उत्थान का संकल्प
ओबरा (सतीश चौबे): एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता और हम सबके पथप्रदर्शक, भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिन पर ओबरा मंडल के कनहरा सेक्टर के बूथों पर जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के कुशल निर्देश पर सादे समारोह में जयंती मनाई गई। कनहरा में सेक्टर प्रभारी और अतिथि कन्हैयालाल जायसवाल ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी दीनों के दयाल थे। उनकी 104वीं जयंती पर अंत्योदय के उत्थान का संकल्प लिया गया। नर सेवा नारायण सेवा है। सबसे पहले दीनदयाल जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक रामेश्वर पनिका, मंडल महामंत्री पवन मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष शिवनाथ, मंडल उपाध्यक्ष छोटेलाल खरवार, मंडल मंत्री छोटेलाल जायसवाल, धनेश जायसवाल, मोहन लाल जायसवाल, बूथ संख्या 92 अध्यक्ष अमृत लाल, बूथ संख्या 93 अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, बूथ संख्या 94 अध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल, बूथ संख्या 95 अध्यक्ष देव नारायण बूथ समिति और जनता-जनार्दन मौजूद रहे।

Translate »